फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के कलवारी रोड की अचार-मुरब्बा बनाने फैक्ट्रियों से नालियों में बह रहा केमिकल मिला पानी

हाथरस के कलवारी रोड स्थित अचार और मुरब्बा बनाने वाली फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त अपशिष्ट जल आसपास के रिहायशी इलाके के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी उपचार के इस दूषित पानी को अंडरग्राउंड पाइप के जरिये सीधे नालियों और खाली प्लॉटों में छोड़ा जा रहा है। इससे पूरे इलाके में जहरीली बदबू फैल रही है। लोगों का कहना है कि केमिकल युक्त पानी के जमीन में रिसने से भूजल भी दूषित होने लगा है। समस्या से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को फैक्टरी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक हंगामे के बाद फैक्टरी संचालक ने समाधान का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें