यूपी के हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कॉलोनी में 22 व 23 जनवरी की रात दिलदहला देने वाली घटना में शिक्षक की दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस वारदात को शिक्षक के रिश्ते के भतीजे ने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया था। दो बच्चियों की हत्या के मामले में हाथरस के विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राम प्रताप सिंह के न्यायालय से दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में 29 मार्च 2025 को आरोपियों पर न्यायालय में चार्ज तय हुआ था। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने 12 गवाहों को परीक्षित कराया। आरोप तय होने के बाद कल 25 तारीख पड़ीं। न्यायालय ने आरोप निर्धारित होने के दो माह के अंदर फैसला सुनाया है।