हाथरस जनपद से होकर गुजरने वाली सेंगर नदी के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। नमामि गंगे परियोजना के तहत 41 किमी लंबी इस नदी के दोनों किनारों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।