मेंडू-हाथरस जक्शन के गांव अजीतपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई,वहीं ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर पा लिया गया। जिससे 30 बीघा फसल जलने से बच गई। शिवराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।