भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के कार्यकर्ताओं ने घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तारों को बदलवाने की मांग करते हुए मंगलवार को हाथरस के ओढ़पुरा बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किसान व महिलाएं धरने में शामिल हुईं।