फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की बेकद्री के विरोध में भाकियू का सादाबाद में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

आलू की उचित कीमत नहीं मिलने और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार को सादाबाद तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने कहा कि आलू की उचित कीमत न मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने सरकार से 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू की सरकारी खरीद कराने की मांग की। उन्होंने शीतगृह का भाड़ा माफ करने की भी मांग उठाई। किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने और रजिस्ट्री न होने पर भी खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने संपूर्ण कर्जमाफी की मांग भी रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें