फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची, ऐसे खुला मामला

शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 10:14 PM IST

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम करने वाले युवक ने खुद के अपहरण की कहानी रची। रुपयों के लिए भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था। मोबाइल संदेश में लिखा था कि पुलिस को जानकारी देने में पर डेथ (हत्या) कर देने की धमकी दी थी। पुलिस ने अपहृत युवक को रूपापुर के पास से तलाश कर लिया। एसपी ने जब युवक से डेथ की स्पेलिंग लिखवाई तो फर्जी अपहरण का राजफाश हो गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। एसपी नीरज कुमार जौदान ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पिहानी के बंदरहा निवासी संजय कुमार ने रविवार रात अपने भाई के अपहरण की सूचना दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप थाना पाली क्षेत्र के मिर्जापुर गन्ना क्रय केंद्र पर तौल का काम एक माह से करते थे। भाई संदीप का किसी ने अपहरण कर लिया है और एक नंबर दिया है जिस पर रुपये भेजने के लिए कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें