पुलिया निर्माण में इस्तेमाल के लिए लाए गए सरिया के रिंग चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ है। एक तमंचा और छह कारतूस भी बरामद हुए हैं। हरपालपुर कस्बा निवासी शिवा शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि खरगपुर मार्ग से बेहटा रमपुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। 18 जनवरी की रात चोरों ने पचास किलो सरिया की रिंग चोरी कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही खुलासे की कोशिश शुरू कर दी थी। हरपालपुर कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बड़ा गांव निवासी श्यामजी व राजन ने घटना को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए सरिया के रिंग, एक तमंचा और छह कारतूस मिले हैं।