फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लापता युवक का खेत में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, कपड़ों और चप्पलों से पहचाना

लगभग साढ़े पांच माह पहले संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हुए युवक का कंकाल सोमवार को गन्ने के एक खेत में पड़ा मिला। खेत में लगभग दस मीटर में कंकाल की हड्डियां और सिर बिखरे हुए थे। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी जुटाए। शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी राज कुमार (21) गांव में ही घूमने जाने की बात कह कर 24 जून की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। इसके बाद 17 जुलाई को राजकुमार के पिता भगवान शरण की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें