फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में प्रसव के बाद नवजात की मौत, डेढ़ घंटे बाद प्रसूता की भी गई जान

प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत होने के एक घंटे बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई। पति के मुताबिक उसे स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसूता समेत भगा दिया, लेकिन दावा है कि पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन प्रसूता को लेकर शाहजहांपुर जिला चिकित्सालय गए। यहां चिकित्सक ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर आए परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी बलवीर की पत्नी सरला देवी (25) गर्भवती थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर पति उसे पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें