शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठारी में मंगलवार की शाम विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठारी निवासी आशीष कुमार की शादी साल 2011 में देहात कोतवाली क्षेत्र ग्राम नन्हे निवासी रिंकी (30) से हुई थी। आशीष के मुताबिक, 31 जनवरी को वह और उनके पिता राजीव कुमार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। मंगलवार की शाम दोनों घर आए। पत्नी ने उन्हें सब्जी लेने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद पिता ने फोन से रिंकी की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो रिंकी को उल्टियां हो रही थीं। वह रिंकी को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिंकी के परिवार में पति, दो पुत्रियां काव्य, अनन्या और पुत्र अजितेश है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।