फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मछली पकड़ने गए युवक का शव संदिग्ध हालात में तालाब में मिला

पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव में मछली मारने गए युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव तालाब में डाल देने की आशंका जताई है। भाभर निवासी राम सिंह (32) गांव के पास स्थित कठवा तालाब में मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार रात घर से निकले थे। उनके साथ गांव के ही दो लोग गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे तक राम सिंह वापस घर नहीं पहुंचे तो पत्नी नन्हीं ने तलाश शुरू कराई। इसी दौरान वह परिजनों व ग्रामीणों के साथ तालाब की तरफ गई तो राम सिंह की चप्पल और कपड़े तालाब के किनारे रखे मिले। गोताखोरों की मदद से रामसिंह की खोज कराई गई तो शव बरामद हुआ। पत्नी नन्हीं ने पुलिस को तहरीर दी। दो लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें