टड़ियावां पुलिस ने सर्राफा लूट के फरार 25 हजार के इनामी प्रियांशु त्रिवेदी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से लूट के जेवर, अवैध शस्त्र और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है; मामले में अन्य छह आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।