फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सीएम योगी बोले- वक्फ संशोधन बिल से रूकेगी जमीन की लूट, बंगाल की अराजकता पर किया सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई जिले के दौर पर पहुंचे हैं। उन्होंने माधौगंज के रुइया गढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलिदानी राजा नरपत सिंह के शौर्य दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद जनता को सौगात देने के साथ जनसभा को संबोधित किया। योगी जी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से जमीन की लूट रुकने वाली है। वक्फ संशोधन बिल से वापस आई जमीन पर अस्पताल, गरीबों के लिए मकान, स्कूल, विश्वविद्यालय, निवेश लैंड आदि बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है, लेकिन सरकार मौन है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें