फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

श्रीमऊ मार्ग पर टिलिया घटवासा के पास बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से दो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर निवासी अंकुल (22) अपने दोस्त अजीत (20) के साथ बाइक से जा रहे थे। अजीत की बहन पारुल की शादी 20 फरवरी को है। कार्ड बांटने जाते समय श्रीमऊ मार्ग पर अरवल थाना क्षेत्र के चौसार निवासी राघवेंद्र (20) की बाइक से टकरा गए। राघवेंद्र के साथ उनके दोस्त पिंटू (18) भी थे। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सीएचसी से अंकुर और अजीत को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें