फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में मीटर की जांच करने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला

नगर के मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी में सोमवार को मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ जमकर अभद्रता की गई। टीम में शामिल उपखंड अधिकारी समेत सभी लोगाें को पीटे जाने की बात भी सामने आई है। उपखंड अधिकारी ने दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर के नवाबगंज पूर्वी में मंगलादेवी मंदिर मार्ग पर अनीसा बानो का मकान है। मकान के बाहर ही बिजली का मीटर लगा है। सोमवारकी सुबह लगभग 7:30 बजे उपखंड अधिकारी सुनील कुमार प्रभात, अवर अभियंता मुकेश गुप्ता, प्रांजल, शैलेंद्र, पंकज आदि के साथ मोहल्ले में जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान वह अनीसा के मकान के बाहर लगे मीटर की जांच करने लगे। इसी दौरान अनीसा के पुत्र तारिक और मेराज अपने दो साथियों के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर हाथापाई करने लगे। जांच टीम किसी तरह यहां से बचकर थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीओ को मेडिकल कराने भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें