फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला सिपाही को धमकाने वाला सिपाही गिरफ्तार, निलंबित किया गया

शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 07:03 PM IST

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सिपाही ने बैंक से ऋण लिया। ऋण अदा करने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी से रुपये उधार मांगे। महिला सिपाही ने उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो सिपाही ने उसकी तस्वीर से छेड़छाड़ (एडिट) कर वायरल करने की धमकी दी। सिपाही ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। सीओ से जांच कराई गई और शिकायत सही मिलने पर सिपाही के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने एसपी नीरज जादौन से शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में बताया था कि गोंडा जनपद के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी विनय कुमार हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। विनय ने बैंक से ऋण लिया था। इसकी अदायगी के लिए विनय ने उससे रुपये उधार मांगे थे। महिला सिपाही ने परिचित होने के कारण विनय को रुपये दे दिए। जब विनय से रुपये वापस मांगे तो उसकी एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ शिल्पा कुमारी से पूरे मामले की जांच कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें