फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास, ग्रामीणों ने किया हंगामा

संडीला क्षेत्र के जामू पटेहरा में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई। आनन फानन प्रतिमा को कब्जे में लिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जामू पटेहरा निवासी पप्पू की निजी भूमि पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी पिछले काफी समय से चल रही थी। इसके लिए बेहतरीन चबूतरा और कमरा भी बनवाया गया था। लखनऊ में प्रतिमा का निर्माण चल रहा था। निर्माण पूरा होने पर शनिवार रात प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए गांव लाई गई। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आरके श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रतिमा कब्जे में ले ली और इसे लेकर कोतवाली आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और कोतवाली पहुंच गए। प्रतिमा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर हंगामा करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन्हें हटा दिया। इस सबके बीच ग्रामीणों को बिना अनुमति के प्रतिमा न लगवाने की नसीहत दी गई। इस पर ग्रामीण शांत हो गए। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने लिखित रूप से दिया है कि प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मिलने के बाद ही कुछ किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रतिमा भी वापस कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें