फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक मीणा बोले- अपराध नियंत्रण के लिए टुमुर्की में जरूरी थी पुलिस चौकी

शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 08:33 PM IST

मझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की में जनसहयोग से निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दृष्टि से यहां पुलिस चौकी का निर्माण जरूरी था। यहां तैनात पुलिस कर्मी अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मझिला थाना टुमर्की से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अपराध नियंत्रण में कई बार समस्या होती है। हालांकि, यूपी 112 की पीआरवी इधर लगातार सक्रिय रहती है और किसी घटना की सूचना पर महज 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच जाती है। इसके मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में यहां जन सहयोग से पुलिस चौकी के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर एसपी ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौकी परिसर में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए एक आवास भी बनवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात एसपी ने कही। उन्होंने कहा कि अब ज्यादातर शातिर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैंं। ऐसे में अगर सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो घटनाओं को रोका जा सकता है और घटना होने पर खुलासा भी हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह, थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, डॉ. तौहीद, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें