कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में 23 जनवरी की रात हुई मारपीट में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बाघाडारा गांव निवासी किसना देवी उर्फ मूला (55) का मायका फत्तेपुर गांव में है। वह मायके गई थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। लाठी डंडे चले थे और पथराव हुआ था। घटना में किसना देवी की मौत हो गई थी। किसना के भाई राम सेवक की तहरीर पर पुलिस ने बालकराम, लखनू और रामऔतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने लखनू और बालकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को रामऔतार को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।