हापुड़ में देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दिवाली की रात तेंदुआ घूमते नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए के गांव में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच की। विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। गांव श्यामपुर में बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली मनाकर घरों में सो गए।