हापुड़ के धौलाना के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव छज्जुपुर में सोमवार रात को चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से 20 लाख रुपये के गहने व दूसरे मकान से 1.22 लाख रुपये नकदी, गहने व 20 किलो देशी घी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह परिजनों को मकानों में चोरी की घटना होने का खुलासा हुआ। चोरी की सूचना पर एएसपी विनीत भटनागर ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं, फोरेंसिक टीम मकानों से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं।