फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बारिश से गिरी मकान की छत, परिजन बचे

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई हैं। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी लताफत गांव में ही हज्जाम का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्हें कड़ी मेहनत से बच्चों के लिए घर बनाया है। लगातार बारिश के कारण बुधवार की सुबह अचानक उनके मकान की छत भरभरा कर ढह गई। यह तो गनीमत रही कि हादसे के समय उनकी पत्नी और बच्चे कमरों से बाहर थे, जिस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन छत के मलबे में दबकर घर में रखी खाद्य सामग्री समेत अन्य सभी सामान नष्ट हो गया। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें