फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में भारी पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने गढ़ रोड से अतिक्रमण हटाया

हापुड़ में हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की सुबह एसडीएम इला प्रकाश के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और नगर पालिका की टीम ने मिलकर गढ़ रोड से अतिक्रमण हटाया। विरोध को देखते हुए सड़क के एक तरफ से रास्ते को बंद कर दिया गया। मार्ग के किनारे घुमंतू जाति के कुछ परिवार अस्थाई झोपडीनुमा मकान बनाकर रहते हैं। शुरुआत में टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को विरोध के बाद हिरासत में लिया गया। इस कारण सड़क पर जाम भी लगता है। मामले में एक स्कूल के संचालक ने हाईकोर्ट में वाद दायर करते हुए स्कूल के बाहर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें