उत्तराखंड के पहाड़ों में झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का क्रम जारी है। इसके चलते गंगा में उफान बढ़ रहा है। इस कारण बृजघाट खादर इलाके में रहने वाले हजारों परिवारों मैं बेचैनी बढ़ती जा रही है। मानसून का आगमन हुए बिना ही खादर इलाके में रहने वाले हजारों परिवारों को अभी से ही गंगा नदी में बाढ़ आने की आशंका का डर सताने लगा है। उत्तराखंड के पहाड़ों में पहले ग्लेशियर पिघलने और अब कई दिनों से झमाझम बारिश होने के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पहाड़ों से जुड़े बांधों में पानी की मात्रा बढ़ने से बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ने का कम भी निरंतर चल रहा है। पहाड़ों की बारिश से बृजघाट के खादर क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों में अजीब सी बेचैनी बढ़ती जा रही है।