सोमवार को आयकर विभाग ने हापुड़ शहर में कई स्थानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई से व्यापारियों में अफराफतरी मच गई और कुछ स्थानों पर व्यापारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। कार्रवाई के दौरान टीम ने घरों और दुकानों से दस्तावेजों की गहनता से जांच की। नगर के मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी, बुलंदशहर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड और आसपास के अन्य क्षेत्रों में यह कार्रवाई जारी थी। इस दौरान प्रमुख व्यवसायी नितिन गर्ग के प्रतिष्ठान पर विशेष फोकस रहा, जहां से महत्वपूर्ण कागजात और रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए। फिलहाल टीम सभी स्थानों पर कार्रवाई कर रही थी।