हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में गुरुवार को लक्ष्मी कैमिकल इकाई में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और आसमान में छाया काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।