फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पड़ोसी ने भतीजे को दी गाली, बीच-बचाव में पहुंचा चाचा, आरोपी के साधियों ने दोनों से की मारपीट, युवक की मौत

अनुज कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 02:57 PM IST

गढ़मुक्तेश्वर नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में रहने वाले 48 वर्षीय संजय की मारपीट के दौरान बीच बचाव करने में घायल होने के बाद मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ हो रही मारपीट का बीच बचाव करने के लिए गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय सिंह गांव में ही परचून की दुकान करते थे, जबकि उनके भाई सुंदर सिंह मिठाई की दुकान करते हैं। बताया गया है कि बुधवार की सुबह को सुंदर की दुकान पर पड़ोसी युवक पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान सुंदर के बेटे सचिन ने उसको गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसको देख संजय वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। तभी पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ संजय और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में संजय को गुम चोट आई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें