फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के होशियारपुर गढ़ी में बारिश में भर भराकर गिरा कच्चा मकान

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना इलाके के होशियारपुर गढ़ी में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय छत गिरी, उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के होशियारपुर गढ़ी निवासी शौकीन का गांव में कच्चा मकान है, जिसमें उसके पिता शौकत अली, मां फ़य्याजी, पत्नी शना खातून और दो वर्ष का बेटा फराज रहते हैं। वह हरियाणा में कार्य करता है और परिवार के सभी सदस्य गांव में उस कच्चे मकान में रहते हैं। बुधवार की सुबह अचानक कच्चे मकान का कमरा भर भराकर गिर गया, जिसमें परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें