जीएसटी विभाग में कार्यरत लिपिक जयदीप को शुक्रवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी एक व्यापारी से 24 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और विभाग के कार्यालय से ही आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद टीम आरोपी को कोतवाली ले आई।