पहाड़ों में बारिश होने के साथ ही बिजनौर बैराज से अतिरिक्त पानी छोडे़ जाने से क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के साथ ही उफान बढ़ने से खादर क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड के पहाडों में झमाझम बारिश होने से जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी होने से गंगा में फिर से उफान बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा बांधों में पानी अधिक होने के कारण बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार को भी करीब 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जिसकी खबर मिलते ही गढ़ ब्रजघाट के खादर क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों में बेचैनी बढ़ने लगी।