हापुड़ के पिलखुवा में गंगा दशहरा मेले के लिए किए गए रूट डायवर्जन का असर बुधवार सुबह और शाम हाइवे पर दिखाई दिया। सुबह मदर डेयरी के पास करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जबकि शाम को भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई।