हापुड़ में नोटिस का जवाब देने के लिए नगर पालिका में लोगों की भीड़ लगी है। अव्यवस्थाओं के कारण अधिकारी से लेकर जनता तक परेशान है। दो से 3 घंटे में लोगों का नंबर आ रहा है। इस दौरान अधिकारियों और आमजन के बीच कई बार नोकझोंक हुई। लोगों को दस्तावेजों की जानकारी तक नहीं मिली है।