यूपी के हापुड़ में एक हफ्ते पहले कुएं में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महिला अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे तंग आकर प्रेमी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली और उसे कुएं में धक्का दे दिया।