दबंगों द्वारा मारपीट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत होकर रविवार देर शाम युवक ने जहर खा लिया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई रीतम सिंह (21) से पड़ोसी मुकेश व द्रगचंद का विवाद हो गया था। रीतम ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शनिवार को फिर घर आकर मारपीट की। जिसकी शिकायत करने मां रूपरानी के साथ थाने गया। जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।