फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दूसरी शादी के शक में महिला ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, मछुवारों ने बचाई जान

पति की दूसरी शादी के शक में गुरुवार के दिन कुरारा कस्बे की एक महिला ने बेतवा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नदी में मौजूद मछुवारों ने उसे डूबने से बचा लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना गुरुवार दोपहर की है। कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी 33 वर्षीय संगीता पत्नी जगदीश ने बेतवा पुल से छलांग लगा दी। उस समय कुछ मछुवारे नाव से नदी में मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने महिला को डूबता देख तत्काल उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सीएचसी कुरारा भेजा।पूछताछ में संगीता ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को मामूली चोटें आई हैं और हालत अब सामान्य है। वहीं, ट्रैक्टर चालक पति जगदीश ने पत्नी के आरोपों से इनकार किया। उसने बताया कि उसके दो बेटे हैं और उसने कोई दूसरी शादी नहीं की है। उसकी पत्नी को उस पर शक रहता है, इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया मामला पारिवारिक विवाद का है। महिला को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें