फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सातवीं के छात्र को शिक्षक ने जड़े थप्पड़ व डंडे से पीटा, परिजनों का हंगामा

छात्रों के बीच हुए विवाद के चलते शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्र की डंडे व थप्पड़ से पिटाई कर दी। जानकारी पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्टाफ के समझाने और छात्र का इलाज कराने की सहमति पर मामला शांत हो गया। मुख्यालय के डिग्गी मोहल्ला निवासी अनूप कुमार का बेटा राज (13) अवतार मेहेर बाबा हिंदी मीडियम स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। राज की बुआ साधना वर्मा ने बताया कि भतीजा सोमवार को कला का पेपर देने गया था। वहां उसके साथी ने उससे कुछ गलत बोल दिया। जिस पर उसने इसकी शिकायत सर से करने की बात कही। बताया कि राज से पहले दूसरे बच्चे ने कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षक अशोक से कर दी। आरोप है कि नाराज शिक्षक ने बिना पक्ष जाने अपशब्द बोलते हुए राज को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें