मौदहा तहसील के रागौल मौजे में दो भाइयों को मृत दिखा भू-माफिया ने उनकी 1.43 हेक्टेयर जमीन खरीद ली। घर में रखे कागजात देख बेटों को जानकारी होने के बाद पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौदहा के रागौल, फत्तेपुर निवासी अल्ला रख्खू ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वर्ष 1992 में उसे व उसके भाई मुन्ना को मृत दिखा गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी 1.43 हेक्टेयर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। आरोप लगाया कि तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार के अलावा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले सचिव व ग्राम प्रधान की मिली भगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करा ऐसा किया गया।