हमीरपुर के गांव कस्बा खेड़ा में 26 अगस्त को एक नवजात शिशु झाड़ियों में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। नवजात को झाड़ियों में फेंकने से काफी चोटें आई थीं। हमीरपुर पुलिस ने नवजात को सीएचसी राठ में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया था। इसके बाद कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम मासूम की हैलट से विदाई हुई थी, सबकी आंखें नम हो गईं। हैलट प्रबंधन ने मासूम को हमीरपुर पुलिस और सीडब्लूसी के हवाले किया, जिसके बाद टीम हमीरपुर के लिए रवाना हो गई।