रोड से गुजर रही युवती को एक मनचले ने छींटाकशी कर दी। विरोध किया तो युवक अभद्रता करने लगा। गुस्साई युवती ने पास पड़े एक प्लास्टिक पाइप को उठाकर मनचले की धुनाई शुरु कर दी। एसपी ऑफिस के समीप हुई घटना के बाद आसपास गुजर रहे राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल कर दिया। युवती द्वारा मनचले की पिटाई के बाद लोग उसके साहस की तारीफ कर रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी हुई थी। पीड़िता की ओर से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। युवक मौके से भाग गया है।