हमीरपुर में मुंडन संस्कार के लिए चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बदमाशों ने मुंडेरा गांव के पास जमकर मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों ने श्रद्धालुओं से 32 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर (मंगलसूत्र व हार) छीन लिए। हमले में महिलाओं सहित कई श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पीआरवी और थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमकाकर भगा दिया।