हमीरपुर के राठ कस्बे में नहर बाईपास से स्यावरी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित नगर पालिका के एक भूखंड में बुधवार देर शाम एक युवती आग की लपटों में चीखती हुई मिली। अस्पतालकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ 100% झुलसने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने मौके से जला हुआ मोबाइल, चार्जर और पर्स बरामद कर जांच शुरू कर दी है।