हमीरपुर जिले में ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।