फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, दोनों में लगी भीषण आग, एक चालक जिंदा जला व तीन गंभीर घायल

हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.30 बजे ब्लैक स्पॉट राठ तिराहा के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे उनमें आग लग गई। एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दो खलासी और एक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। घटना के बाद से सुबह तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मृत चालक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर सीओ राजेश कमल समेत यातायात पुलिस मौजूद रही। यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें