हमीरपुर जिले में शहर के एक मोहल्ले में बने कबाड़ गोदाम में आग लग गई। शहर के मिश्राना मोहल्ला निवासी शिवम बाजपेई ने बताया कि उसके मकान में गोदाम बना है, जिसमें कबाड़ भरा हुआ था। इसमें सोमवार देर शाम करीब सात बजे आग लग गई। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया है।