हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के देवगांव चौराहा के निकट जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसमें दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग निकले।