फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर यमुना पुल पार किया

मरम्मत के चलते वाहनों के आवागमन के लिए बंद यमुना पुल एक पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर पार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करताी है। बच्चा बुखार से पीड़ित होने के चलते जिला अस्पताल से रेफर किए जाने की बात कही जा रही है। सप्ताह में 48 घंटे यमुना पुल बंद होने से लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ऐसे ही एक मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें 900 मीटर के यमुना पुल को एक युवक बच्चे को लेकर पहले 200 मीटर चला लेकिन जब एक पिता से बेटे की पीड़ा देखी नहीं गई तो 700 मीटर बचे पुल को पार करने के लिए दौड़ लगा दी। यह वीडियो मुख्यालय के पठकाना मोहल्ला निवासी बांगरू का बताया जा रहा है। इसमें वह अपने बेटे जुनैद (4) को लेकर दौड़ रहा है। बेटे के हाथ में विगो लगा है। बताया जा रहा कि बच्चे को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसे लेकर पिता अपने किसी साथी के साथ जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें