मुख्यालय के रमेड़ी मोहल्ले में एक युवक से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने पिट रहे युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियाे की पुष्टि नहीं करता है। मामले में कोतवाली के दरोगा दारा सिंह ने बताया कि एक शराबी मोहल्ले वासियों को तंग कर रहा था। इससे लोगों ने उसे पकड़ पुलिस को सौंपा है। आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।