फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में 42 गांवों के 7532 लोगों को मिला मालिकाना हक

स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला रहीं। जनपद में कुल 7532 घरौनियों का वितरण किया गया। घरौनी वितरण जिले के 636 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष अब तक 440 ग्रामों में घरौनी निर्माण का कार्य किया गया है। अब तक कुल डिजिटल घरौनी कार्ड 127880 तैयार किये गए हैं। इनमें तहसील हमीरपुर में 33880, मौदहा में 44950, राठ में 25377 तथा सरीला में 23673 हैं। शनिवार को तहसील हमीरपुर के 24 ग्राम, मौदहा के 09 ग्राम, राठ का 01 ग्राम तथा तहसील सरीला 08 ग्राम में डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें