हमीरपुर में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश साहू की अध्यक्षता में ये प्रदर्शन हुआ। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बता दें कि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें वक्त पर वेतन नहीं मिलता है। इतना ही नहीं, अब तब सातवें वेतन आयोग का लाभ भी नहीं मिला है।